पर्सनैलिटी डेवलपमेंट
सामाजिक व्यवहार कैसा होना चाहिए

नंबर वन पैदल चलते समय कैसा व्यवहार होना चाहिए। अगर आप सड़क के किनारे चल रहे हो तो आप अपने समूह के साथ चलिए उनसे आगे या पीछे ना चलिए और उन्हें सड़क के किनारे पर धक्का ना दीजिए अगर आप किसी महिला के साथ सड़क पर चल रहे हो तो आप उनका ध्यान रखिए अगर महिला को किसी प्रकार की दिक्कत हो रही है तो आप उनकी मदद करिए।
रोड क्रॉस करते समय आप उनका हाथ पड़कर रोड क्रॉस करवा सकते हैं पर किसी अन्य मौके पर उनका हाथ नहीं पकड़े अगर महिला के हाथ में कोई भारी समान हो तो उनका समान उठाने में आप उनकी मदद कर सकते हैं।
अगर आप किसी के साथ सड़क पर चल रहे हो और सामने से आपका कोई मित्र मिल जाए तो आप उनसे 2 मिनट बातचीत करने के लिए रख सकते हैं। आप सबसे पहले उन्हें गुड मॉर्निंग या फिर नमस्ते करिए उसके बाद आप अपनी बातचीत चालू कर सकते हैं ।अगर आपके साथ कोई दूसरा व्यक्ति है तो आप उनसे अपने मित्र का परिचय करा सकते हैं।
यदि आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो आप अपने साथी से 2 मिनट की माफी मांगते हुए उनसे रुकने के लिए कह सकते हैं और जितनी जल्दी हो आप अपने मित्र से बातचीत खत्म करके आगे बढ़िया।
जब भी आप अपने घर से बाहर निकलते हैं तो आप अच्छे से तैयार होकर के लिए चाहे मैं कुछ समय के लिए ही क्यों ना हो इससे आपकी पर्सनालिटी पर अच्छा असर पड़ेगा।
सड़क पर चलने के लिए कई प्रकार के नियम बनाए गए हैं आपको उनका पालन करना जरूरी है। यह अच्छे व्यवहार का एक तरीका है। सड़क पर चलने वाले नियमों को जानिए और उनका पालन करिए।
अगर आप सड़क पर चल रहे हो और सामने से किसी ने आपसे मदद मांगी हो तो आपको उनकी मदद जरूर करनी चाहिए जैसे अगर किसी की गाड़ी खराब हो जाए तो आप उनसे एक बार पूछ लीजिए कि आपको मेरी किसी प्रकार की जरूरत है। यह आपकी अच्छी आदतों को जताता है।
अगर आप गाड़ी चला रहे हैं और रास्ते में धूल मिट्टी या कीचड़ हो तो आप वहां से अपनी स्पीड को कम कर लीजिए ताकि उनके ऊपर धूल मिट्टी या कीचड़ ना जाए आप खुद को उनकी जगह पर रख देखिए आपको कैसा लगेगा अगर आपके ड्राइविंग करते समय आपका कॉल आ रहा है तो आप उस समय कॉल ना उठाए आप अपनी गाड़ी को साइड में लगाइए उसके बाद आप कॉल पर बात करिए
अगर आपको ट्रैफिक पुलिस वाले ने पकड़ लिया है तो आप उनसे ऊंची आवाज में बात नहीं करें आप उनसे विनम्रता से बात करें ट्रैफिक पुलिस वाले आपसे जो भी डॉक्यूमेंट मांगे आप उन्हें वह डॉक्यूमेंट दिखा दीजिए।
रास्ते में चलते समय आपके किसी बुजुर्ग जान पहचान वाले से हो जाए तो आप रुककर उनका अभिवादन करिए यदि आप अपनी किसी छोटे से मिलते हैं तो आप उनका हाल-चाल पूछ सकते हैं।
ड्राइविंग करते समय आपका व्यवहार

जब आप ड्राइविंग करते हैं तो आपके छोटे-छोटे बातों का ध्यान देना चाहिए सड़कों पर आपको ट्रैफिक लाइट स्पीड ब्रेकर ज़ेबरा क्रॉसिंग और रोड डिवाइडिंग आदि चीज देखने को मिलती है। आपको उनका पालन करना चाहिए यह आपकी सुविधा के लिए व्यवस्था की गई है पर यह आपके लिए बाधा नहीं हो सकती है। यह सब आपकी सुरक्षा के लिए बनाया गया है जब आप गाड़ी चलाते हैं तो आपको ओवरटेकिंग नहीं करनी चाहिए इससे आपको खतरा बना रहता है गाड़ी को तेज स्पीड में नहीं चलाना चाहिए और बार-बार होरन नहीं बजना चाहिए।
इससे सामने वाले को तकलीफ हो सकती है। अगर आप कार चला रहे हो तो कार में तेज आवाज से गाने नहीं बजाने चाहिए। आप मंदिर स्कूल हॉस्पिटल या भीड़भाड़ वाले इलाकों से निकलते हैं तो आपको अपनी गाड़ी की स्पीड धीमी रखनी चाहिए ताकि एक्सीडेंट होने के चांस ना हो सब आपकी सेफ्टी के लिए बनाया गया है। आपको इनका पालन करना चाहिए।
गाड़ी में बैठने के तौर तरीके
जब आप ड्राइवर के साथ होते हैं
गाड़ी में बैठते हैं और आपके साथ कोई वरिष्ठ व्यक्ति हो तो आपको वरिष्ठ व्यक्ति के साथ पीछे वाली सीट पर बैठना चाहिए ताकि उन्हें कोई तकलीफ ना हो। अगर वरिष्ठ व्यक्ति के साथ उनकी पत्नी है तो आपको आगे वाली सीट पर बैठना चाहिए और उन दोनों को पीछे वाली सीट पर बैठना चाहिए।
जब आप गाड़ी चला रहे हो
जब आप गाड़ी चलाते हो और साथ में आपकी पत्नी हो तो आपको अपनी पत्नी को बगल वाली सीट पर बैठना चाहिए अगर आपकी गाड़ी में कोई ऊंचे पद का व्यक्ति बैठा हो तो आपको उसे बगल वाली सीट देनी चाहिए और अपनी पत्नी को पीछे बैठना चाहिए। अगर आप अपनी फैमिली के साथ गाड़ी में बैठे हो तो आपकी फैमिली में जो बुजुर्ग लोग हैं उन्हें पीछे बैठना चाहिए क्योंकि गाड़ी में धक्के लगने का चांस कम होता है।