जीने का तरीका थकान को मार देना आज के समय में थकावट एक आम बात है जिससे आपका काम प्रभावित होता है। थकावट किसी दवाई के कारण नहीं होती यह ज्यादा काम करने की वजह से होती है। गलत जीवन शैली के कारण भी थकावट होती है आपकी जीवन शैली में बहुत महत्वपूर्ण परिवर्तन लाया जा सकता है ऐसे सुझाव जिससे इस समस्या का हल निकल सकता है।
सही खुराक आपको कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खुराक लेनी चाहिए जिसमें आप साबुत अनाज फल सब्जी आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं और इसे हजम होने में भी लंबा समय लगता है जिससे शरीर को देर तक ऊर्जा मिलती है
आपको दिन में कई बार खाना खाना चाहिए इससे आपका शुगर स्तर सही रहता है और जो लोग जल्दी थक जाते हैं उन्हें भी राहत मिलती है
फिट रहे आप रोज व्यायाम करिए जिससे आपका मस्तिष्क और आपकी मांसपेशियां मैं पहुंचने वाली रक्त की मात्रा बढ़ जाती है इससे शरीर में रक्त की कोशिकाएं भी बढ़ जाती है व्यायाम करने से आपको अच्छी नींद आती है।
जुड़े रहे अपने आप को अलग और अकेला मत रखिए अपने अकेलेपन से आप बोर अवसाद ग्रस्त हो सकते हैं यही थकावट का कारण होती है आप किसी क्लब कम्युनिटी संगठन को ज्वाइन करें या किसी चैरिटेबल संगठन के वालंटियर बन जाए।
अगर आप धूम्रपान करते हैं तो इसे तुरंत छोड़ दीजिए क्योंकि इससे आपके शरीर में ऑक्सीजन की कमी होती है इसे तुरंत त्याग दे या फिर इसे बहुत कम कर दे।
आप शौक से अपने तनाव को कम कर सकते हैं यह आपके रोजमर्रा के तनाव की ओर ध्यान केंद्र करता है जिससे आप चिंता मुक्त होते हैं और इससे आपका ब्लड प्रेशर को भी काम किया जा सकता है।
शौक पाले और बीमारियों से दूर रहे
शौक ऐसी चीज होती है जिसे आप अपने खाली समय में करते हैं। इसे आपको करने में बहुत खुशी मिलती है आपके अपने ऐसे शौक होते हैं जिसे आपको पूरा करने में बहुत खुशी मिलती है और आपको शांति मिलती है। अपने शौक पूरे करने से आपको इससे रोग प्रतिरोधी क्षमता भी बढ़ती है। देखा गया है कि जो नियमित रूप से सिलाई या बागवानी जैसे शोक अपनाते हैं वह मानसिक रूप से ठीक रहते हैं। कई शोधों में पाया गया है कि जो लोग मानसिक क्षमता को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों में शामिल होते हैं उन्हें अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसे बीमारी को खतरा कम रहता है।
जो लोग शौक या सामुदायिक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं उनका दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम होता है।
हर व्यक्ति के अलग-अलग शौक होते हैं जैसे कई प्रकार के खेलों में भाग लेना धार्मिक कार्यक्रम में भोजन बांटना या संस्कृति कार्यक्रमों में हिस्सा लेना आदि व्यक्तिगत तौर पर सिक्के डाक टिकट, पत्थर, पेंसिल गुड़िया, एक्शन पिक्चर जमा करना या छोटे-छोटे पत्थरों को एक दूसरे के ऊपर रखना या ताश के पत्तों को पिरामिड की तरह बनाना कुछ इस प्रकार के शौक शामिल हो सकते हैं।
इंटरव्यू में कई चीज जरुरी होती है

आप कुछ समय के लिए किसी व्यक्ति से मिलते हैं और आपसे उसके बारे में पांच अच्छी चीज और पांच बुरी चीज लिखने के लिए कहा जाए तो आप कैसे प्रभावित तरीके से यह कर सकते हैं। आप उस व्यक्ति के बारे में नकारात्मक पहले तो लिख देंगे पर उसे व्यक्ति के बारे में सकारात्मक पहलू लिखना आपके लिए कठिन होगा क्योंकि नकारात्मक पहलू सकारात्मक पहलू की तुलना में ज्यादा स्पष्ट होते हैं।
इसी चीज को इंटरव्यू में भी लागू किया जाता है। थोड़ी देर के इंटरव्यू में इंटरव्यू इंटरव्यू लेने वाले के किसी व्यक्ति के सकारात्मक पहलुओं के बारे में जानकारी हासिल करना मुश्किल होता है। इंटरव्यू देने वाले व्यक्ति को अतिरिक्त सतर्कता बनाते हुए अपनी नकारात्मक पहलुओं को छुपाना चाहिए।
आपका पहला इंप्रेशन कैसा होना चाहिए
जब आप अंदर पहुंचते हैं आपका आकलन चालू हो जाता है आपकी एंट्री अच्छी होनी चाहिए आपके खराब कपड़े यह साबित करते हैं कि आपका मन में इंटरव्यू लेने वाले व्यक्ति के प्रति जरा भी सम्मान नहीं है अंदर एंट्री लेने के बाद आप सीधे और चूसते के साथ चलिए और सामने रखी सीट तक पहुंचे।
जब आपका इंटरव्यू चल रहा है और दौरान आप शिष्टाचार दिखाइए जो व्यक्ति आपके लिए चाय लेकर आए आप उसको थैंक यू बोलिए अगर आपको कोई चीज चाहिए तो चीज मांगने से पहले प्लीज जरूर बोलिए।
सामान्य जागरूकता
आपसे इस प्रकार के सवाल पूछे जा सकते हैं जो आपकी नौकरी से मिलते जुलते ना हो यह आपकी जागरूकता और आपके आसपास घटने वाली घटनाओं के प्रति आप कितने सजग है। इसे देखने के लिए किया जा सकता है लिहाजा आपको सामान्य ज्ञान की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के बारे में पता होना चाहिए। अन्य विषय जैसे आपके शौक आपकी क्षमता आपकी पसंदीदा और गैर पसंदीदा चीज के बारे में आप पहले से खुद तैयार रखें।
पैसे के मोर्चे पर आपकी की परीक्षा होने जा रही है यदि इससे पहले आपने कहीं नौकरी की है तो उसके अनुभव के बारे में आपसे जरूर पूछा जाएगा। आप जिस संगठन में इंटरव्यू देने जा रहे हैं उसे संगठन के बारे में आप पहले ही जानकारी हासिल कर लीजिए।
इंटरव्यू के समय अगर आप किसी सवाल का जवाब नहीं जानते हैं तो आप पूरी ईमानदारी के साथ उसे स्वीकार करिए। किसी को मूर्ख बनाने की कोशिश बिल्कुल मत करिए आमतौर पर इस प्रकार का झूठ जल्दी पकड़ में आ जाता है। अगर आप किसी परीक्षा में फेल हो गए तो यह बताने की जरूरत नहीं है। अगर कोई आपसे पूछे तो आप उसे स्वीकार करने में बिल्कुल मत हिचकीऐ अगर आप में कोई गलतियां और कमजोरी है तो आप उसे मानिए और इंटरव्यू लेने वाले को भरोसा दिलाइए की आप इन्हें दूर कर सकते हैं।
आप कौन से सवाल का किस प्रकार से उत्तर देते हैं। यह आपके ऊपर निर्भर करता है लेकिन उसे सवाल का सही ढंग से जवाब देना एक कला होती है। अपने शब्दों को बिल्कुल छोटा रखें और मुद्दों पर बात करिए अपने जवाब को अंत तक सकारात्मक ढंग से करें जो व्यक्ति आपका इंटरव्यू ले रहा है उसे प्रभावित करने का प्रयास बिल्कुल मत करिए। अगर वह आपसे कोई सवाल पूछ रहा है तो आप उसका जल्दबाजी में जवाब मत दीजिए जवाब देने से पहले विचारे को एकाग्र करिए और सही जवाब चुनिए। आपका जवाब खत्म होने के बाद आप रुक जाइए और अगले सवाल की प्रतीक्षा करिए।
जीने का तरीकाजीने का तरीकाजीने का तरीकाजीने का तरीका