shareknowledgeindia

बातचीत करने का तरीका पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पार्ट 11 : Amazing Communication Skills

बातचीत करने का तरीका


हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी में हर कदम पर किसी ने किसी से बातचीत करनी होती है। वह जहां भी जाता है वहां पर उसे अपने सहयोगी और साथी से बातचीत करनी पड़ती है। किसी से बातचीत करना एक आम बात है यह उसकी रोजमर्रा की जिंदगी में आता है। पर समस्या तब आती है जब आप किसी समारोह मैं भाग लेते हैं वहां पर आपको महिलाएं बुजुर्ग वरिष्ठ नागरिक और विभिन्न प्रकार के लोगों से मिलते हैं। वह कभी-कभी ऐसे मुद्दों पर बात करते हैं जो आपके काम से संबंधित नहीं होती अगर आपके सामने कोई ऐसी मुसीबत आ जाए तो आपको विश्वास और सहजता से बातचीत करनी चाहिए।

बातचीत हमेशा दो या उससे ज्यादा लोगों के बीच में की जाती है कुछ लोग बातचीत करने में माहिर होते हैं और कुछ लोग नहीं होते हैं इसलिए आपको यह सोचकर चलना होगा कि क्या बात करनी है आप अपने दोस्तों और मेहमानों में चुनाव कीजिए आप पाएंगे कि कम से कम लोग ही ऐसे हैं जो बात करने में माहिर होते हैं किसी से बातचीत करना कोई मुश्किल काम नहीं है बस आपके अंदर हुनर होना चाहिए बातचीत करने का हुनर भी अन्य हुनर की तरह विकसित किया जा सकता है।

सामने वाले व्यक्ति से अच्छी बातचीत कैसे करनी है उसकी कुछ बुनियादी सिद्धांत

बातचीत करने का तरीका
बातचीत करने का तरीका


अगर आप किसी व्यक्ति से बातचीत कर रहे हैं तो आपके पास विभिन्न विषय पर दिलचस्प मुद्दे होने चाहिए। अगर आपके पास कोई मुद्दे नहीं है तो आपको अपनी जानकारी का दायरा बढ़ाना चाहिए। इससे आपको अलग-अलग और विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करने में आसानी होगी। अगर आप बातचीत करने में माहिर होना चाहते हैं तो आपको विभिन्न प्रकार के विषय जैसे क्षेत्र के बारे में जानकारी कल साहित्य संगीत राजनीतिक धर्म फैशन फिल्म खेल सामाजिक कार्यक्रम आदि चीजों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।

आप सामने वाले व्यक्ति से बात करते हुए उसे अपने दुखों के बारे में मत बताइए इससे सामने वाला व्यक्ति बोर हो सकता है इससे आपकी पर्सनालिटी में गिरावट आ सकती है आपको दुनिया में हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए इसे आप कई तरीके से हासिल कर सकते हैं जैसे?

आप प्रतिदिन अखबार पढ़ कर बहुत सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं अखबार के अंदर जो भी संपादकीय और अंदर की जानकारी होती है उसे आप पूरा पढ़ सकते हैं।


आप पत्रिकाएं पढ़ सकते हैं यह समकालीन मुद्दों पर ज्यादा से ज्यादा ठोस जानकारी देते हैं।


आप ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए रेडियो और टेलीविजन का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि आपके आसपास क्या चल रहा है। यह इन सब पर दिखाई देता है यह एक बहुत आसान तरीका होता है जानकारी हासिल करने का

किसी व्यक्ति द्वारा हासिल की गई जानकारी का सीधे इस्तेमाल बातचीत में नहीं करना चाहिए क्योंकि वह उस चीज को बिल्कुल भी उद्धत नहीं कर सकता है। सामने वाला व्यक्ति किसी मुद्दों पर चल रही चर्चा में भाग लेकर विचारों का आदान-प्रदान आसानी से कर सकता है इसलिए यह जरूरी नहीं की अच्छी जानकारी हासिल करने के बाद व्यक्ति को सूचना का विश्लेषण और आकलन कर अपनी राय बनाकर सार्थक निष्कर्ष निकलना चाहिए।

अच्छी बातचीत की कला


अगर आप किसी कार्यक्रम में शामिल होते हैं वहां पर आप ऐसे मुद्दों पर बात कीजिए जिसमें वहां मौजूद सभी लोगों की दिलचस्प हो। अगर समारोह में आपको किसी महिलाओं से बात करने के लिए मिले तो आप बहुत सारी टॉपिको पर बात कर सकते हैं जैसे टीवी और फिल्म सीरियल या फैशन कपड़ों के बारे में बच्चों के बारे में और बच्चों में नशीली दवाई लेने की बढ़ती आदतों के बारे में बात कर सकते हैं। इसी तरह अगर आप युवाओं से बात करते हैं तो आप फैशन फिल्म खेल जिम स्पा आदि मुद्दों पर बात कर सकते हैं। आपको बात करने से पहले यह ध्यान रखना हो कि इन मुद्दों में सब को दिलचस्प हो।


आप जिस तरह के मौके पर उपस्थित है वहां उसी तरह के मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं जैसे अगर आप किसी के बच्चे की बर्थडे पार्टी में उपस्थित है तो आप वहां बच्चों के बारे में हल्की-फुल्की बातचीत कर सकते हैं ना किसी युद्ध के बारे में


जब सामने से कोई व्यक्ति बात कर रहा हो तो आपने पूरी दिलचस्प के साथ सुनिए भले ही आप उस व्यक्ति की बात को पहले से ही क्यों ना जानते हो।


आपकी बातचीत खत्म होने से पहले ही लोग आपके मुद्दों पर दिलचस्पी होने लगते हैं। अगर आपको लगे कि आपकी बात से कोई हो रहा है तो आप अपने मुद्दे को बदलकर किसी और मुद्दे पर बातचीत करना शुरू कर दीजिए।


अगर आप किसी मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं तो आप ही मत बोलते रहिए सामने वाले व्यक्ति को भी बोलने का मौका दीजिए।
कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बातचीत करने में कमजोर होते हैं आप उनसे कुछ ऐसी बात करिए जिससे उन्हें भी बोलने का मौका मिले उन्हें भी भाग लेने में बढ़ावा और मदद कीजिए।

पर्सनैलिटी डेवलपमेंट


बात करने का तरीका हमारे व्यक्तित्व और व्यवहार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम किस तरह बोलते हैं, किससे बोलते हैं और किस परिस्थिति में क्या कहते हैं, इसका प्रभाव सामने वाले व्यक्ति पर पड़ता है। अच्छा बोलने वाला व्यक्ति आसानी से लोगों का विश्वास और सम्मान प्राप्त कर सकता है।

बात करते समय हमेशा विनम्र और मधुर भाषा का प्रयोग करना चाहिए। किसी से बातचीत करते समय उसकी बात को ध्यान से सुनना भी उतना ही जरूरी है, जितना अपनी बात कहना। सामने वाले की बात बीच में काटना या बिना सोचे जवाब देना अच्छे व्यवहार की निशानी नहीं है। इसलिए पहले पूरी बात सुनें और फिर सोच-समझकर उत्तर दें।

बात करते समय अपनी आवाज का स्वर सामान्य और स्पष्ट रखें। बहुत तेज आवाज में बोलना या गुस्से में बात करना रिश्तों में दूरी पैदा कर सकता है। बातचीत के दौरान चेहरे पर हल्की मुस्कान और सकारात्मक भाव रखना आपके व्यक्तित्व को और प्रभावशाली बनाता है।

हमें किसी का मजाक उड़ाने, अपमान करने या कठोर शब्दों का प्रयोग करने से बचना चाहिए। अच्छी बातचीत वही है जिसमें हमअपनी बात प्रभावी ढंग से कहने के साथ-साथ दूसरों की भावनाओं का भी सम्मान करें।

इसलिए बात करने का सही तरीका केवल अच्छे शब्द बोलना नहीं, बल्कि सुनना, समझना, सम्मान करना और सही समय पर सही बात कहना है। यही आदत हमारे व्यक्तित्व को प्रभावशाली और आकर्षक बनाती है।

बातचीत करने का तरीका बातचीत करने का तरीकाबातचीत करने का तरीकाबातचीत करने का तरीकाबातचीत करने का तरीकाबातचीत करने का तरीकाबातचीत करने का तरीकाबातचीत करने का तरीकाबातचीत करने का तरीकाबातचीत करने का तरीका

Indian All Festivals

Leave a Comment