shareknowledgeindia

पर्सनालिटी डेवलपमेंट पार्ट 3 : Personality Development Tips for a Better Life

पार्टी में किस प्रकार का व्यवहार रखना चाहिए

पर्सनालिटी डेवलपमेंट
पर्सनालिटी डेवलपमेंट


पार्टियां कई प्रकार की होती है आप अपने मेहमानों को किस प्रकार से आमंत्रित करते हैं। यह आपके ऊपर निर्भर करता है अगर आप अपनी पार्टी में मेहमानों को बुलाते हैं तो उन्हें उनके घर पर जाकर उन्हें आमंत्रण दे सकते हैं। अगर आपके पास उनके घर जाने का समय नहीं है तो आप कॉल करके उन्हें अपने घर आने का आमंत्रण दे सकते हैं। आमंत्रण देते समय अपने घर का पता और टाइम जरूर बताना चाहिए जब मेहमान आपके घर पर आते हैं तो आपको उनका स्वागत अच्छे से करना चाहिए। मेहमान के आने के बाद उनको पानी देना चाहिए इसके बाद आपने चाय नाश्ता या फिर कोल्ड ड्रिंक का इंतजाम करना चाहिए।

पार्टियां कई प्रकार की होती है


सबसे पहले कॉकटेल पार्टी


कॉकटेल पार्टी एक अनौपचारिक पार्टी होती है। यह आमतौर पर शाम के समय आयोजित की जाती है यह सिर्फ एक से डेढ़ घंटे की होती है। इस पार्टी में मेहमान को कोल्ड ड्रिंक और साथ में नाश्ता दिया जाता है। इन तरह की पार्टी में शराब और बीयर सबसे लोकप्रिय होते हैं। पर आजकल कॉकटेल पार्टियों में मिक्सड ड्रिंक का चलन बहुत तेजी से चल रहा है इस समारोह में लोग खड़े होकर पार्टी का पूरा आनंद लेते हैं।

दूसरे नंबर पर आता है औपचारिक डिनर पर्सनालिटी डेवलपमेंट
औपचारिक डिनर किसी विशेष अतिथि के सम्मान में किया जाता है। इसे आप रिसेप्शन पार्टी का सकते हैं यह पार्टी तीन से चार घंटे की होती है। इस पार्टी में मेहमानों का स्वागत करने के लिए कुछ लोग तैनात किए जाते हैं। आपको इस पार्टी में दिए गए टाइम पर पहुंचना चाहिए। जिससे आप उनकी नजरों में अच्छे बन जाते हैं। ऐसी पार्टियों में बैठने की जगह व्यवस्थित होती है।

बफे पार्टी
बफेट पार्टी है एक अनौपचारिक पार्टी होती है जिसमें बैठने की कोई सुविधा नहीं होती है। इसमें आए हुए सभी मेहमान अनौपचारिक वेशभूषा में होते हैं इस पार्टी में महिला को पहले भोजन देना उचित माना जाता है।

स्टैग पार्टी
यह पार्टी कुंवारे लोगों के लिए की जाती है जो उनके शादी से ठीक पहले दी जाती है। कुंवारों की इस पार्टी के बारे में माना जाता है कि यह कुंवारों को रात्रि भोज की देन है यह परंपरा पांचवी सदी से चली आ रही है।

पार्टी में शिरकत कैसे करनी चाहिए


अगर आपको किसी पार्टी में बुलाया गया है तो आपको उसे पार्टी में समय पर पहुंचना चाहिए। पार्टी में पहुंचने के बाद सबसे पहले अपने मेजबान से मिलना चाहिए। अगर आप उसे पार्टी में और भी मेहमानों को जानते हैं तो आप उनसे मुलाकात कीजिए। पार्टी में खाना पीना खाते समय इस बात का ध्यान रखिए कि आप कोई ऐसी गलत हरकत ना करें जिससे बाकी मेहमानों को परेशानी हो जाए आप पार्टी में वही खाना खाया जो वहां पर उपलब्ध हो आप अलग से किसी खान की मांग ना करें।


चाय या कॉफी लेते समय आप इस समय पीना चालू नहीं कर सकते आप थोड़ी देर रुकिए उसके बाद आपको पीना चालू करिए पार्टी में कई प्रकार की ड्रिंक मिलती है। आप उनका सेवन कर सकते हैं अगर आप शराब या बियर नहीं पीते हैं तो आपने साफ मना कर दीजिए।

पार्टी में बातचीत करने का तरीका
अगर आप किसी पार्टी में जाते हैं तो चाहे वह औपचारिक पार्टी हो या अनौपचारिक पार्टी या फिर किसी दोस्त के साथ बैठकर खाना खाना आपको उनके साथ अच्छे से बातचीत करनी चाहिए और उनके साथ घुलना मिलना चाहिए। ऐसे मौके पर आपको निम्नलिखित चीज मददगार हो सकती है।


अगर आप पार्टी में किसी को नहीं जानते हैं और आपको उनसे बातचीत करनी हो तो आप उनसे यह कह सकते हैं जैसे आप कहां से आए हैं। यह एक अच्छा सवाल हो सकता है सामने वाले से बातचीत करने का। आप उनसे छोटी-छोटी कुछ भी बातें कर सकते हैं ऐसे ही बातचीत आगे बढ़ती है। जब आप किसी से बातचीत कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने दुखों के बारे में अपने धन संबंधी मामलों के बारे में कोई बात ना करें इस तरह की बातचीत आगे बढ़कर बाधा बन सकती है।


अगर आप किसी से बात कर रहे हो और बात करते-करते कहीं फस जाते हैं तो आप उन्हें इस प्रकार से बता सकते हैं जैसे आपसे किसी ने आपकी आय के बारे में पूछ लिया तो आप उनसे यह कह सकते हैं कि बस इतना मिल जाता है कि जिंदगी आराम से कट जाती है यह एक अच्छा तरीका होता है सामने वाले से बातचीत करने का।

इस बात को याद रखें कि अगर आपकी बातचीत से सामने वाला व्यक्ति निराश हो जाता है तो आप तुरंत अपनी बातचीत का टॉपिक बदल दे।

पर्सनालिटी डेवलपमेंट

पर्सनालिटी डेवलपमेंटपर्सनालिटी डेवलपमेंटपर्सनालिटी डेवलपमेंटपर्सनालिटी डेवलपमेंटपर्सनालिटी डेवलपमेंट

Leave a Comment