पर्सनैलिटी डेवलपमेंट
चम्मच और कांटे का सही इस्तेमाल करना
भारत देश में अधिकांश लोग चम्मच और कांटे का इस्तेमाल करना नहीं जानते हैं। चम्मच और कांटे को इस्तेमाल करने की परंपरा ब्रिटिश काल से शुरू हुई थी इसका सही ढंग से कैसे इस्तेमाल किया जाता है यह आज भी लोगों को नहीं आता है। अगर आप घर से बाहर कहीं पार्टी पर जाते हैं तो आपको इसका इस्तेमाल करना जरूर आना चाहिए। चम्मच काटे और चाकू को सही ढंग से कैसे इस्तेमाल किया जाता है उसके बारे में कुछ बुनियादी बातें यहां लिखी है।

पकड़ने का तरीका
चाकू और चम्मच को दाहिने हाथ से पकड़ना चाहिए और कांटे को बाए हाथ से पकड़ना चाहिए। जब बफे पर भजन लगा होता है तब कांटे को दाहिने हाथ में रखा जाना चाहिए। जब आप अकेले कांटे का इस्तेमाल कर रहे हो तो उसके हैंडल का जो ऊपरी हिस्सा होता है उसे पहली उंगली और बीच की उंगली के मध्य में रखना चाहिए और अंगूठे का इस्तेमाल उसे मजबूती से पकड़ने के लिए करें।
चाकू और कांटा लेने के बाद

एक बार अपने चाकू और काटा उठा लिया था उसके बाद टेबल के पास न जाए अगर आपको किसी चीज की जरूरत है तो चाकू और कांटे को प्लेट में रखिए। आपको अगर कोई बात कहनी है तो आप चाकू और कांटे को हवा में मत लहराई है और खाना खाते समय प्लेट में चम्मच रखने की आवाज बिल्कुल मत करें।
चॉपस्टिक का इस्तेमाल
जब आप चॉपस्टिक उठाते हैं तो उसे अंगूठे से और तर्जनी से दोनों से पड़ी है और जो आपकी बाकी उंगलियां बचती है। वह चॉपस्टिक को मजबूती से उठने के काम आती हैं। स्टिक पर भोजन उठाइए और अपनी पकड़ मजबूत बनाकर रखिए उसके बाद चॉपस्टिक से उसे अपने मुंह में डालिए।
जब चावल जैसे व्यंजन को खाने के लिए चम्मच और कांटे का इस्तेमाल किया जाता है तो कांटे का इस्तेमाल स्टॉपर की तरह किया जाता है और चम्मच का इस्तेमाल भोजन को मुंह में पहुंचने के लिए किया जाता है। खाना खाते समय आप चाकू को कभी अपने मुंह में मत डालिए। चाकू का इस्तेमाल खाने को काटने के लिए किया जाता है ना कि उसे मुंह में डालने के लिए जैसे आप चिकन या गोश्त खाते हैं तो उसे काटने के लिए आप चाहे कुछ इस्तेमाल कर सकते हैं और काटने के बाद इसे कांटे से उठाकर अपने मुंह में डाला जाता है।
भजन खत्म होने के बाद क्या करना चाहिए
भजन खत्म होने के बाद आप चाकू और चम्मच को एक साथ प्लेट के बीच में रख सकते हैं अगर आप कप में कुछ पी रहे हैं तो खत्म होने के बाद चम्मच को उसमें मत रखिए चम्मच को आप प्लेट में रख सकते हैं अगर आपसे गलती से चाकू या काटा जमीन पर गिर जाता है तो आप वेटर से बोलकर दूसरा चाकू या कांटा मंगवा सकते हैं और आप गिरे हुए चाकू और कांटे को जमीन पर ही पड़े रहने दीजिए
विभिन्न प्रकार के व्यंजन को खाने का तरीका
बहुत सारे ऐसे व्यंजन होते हैं जिसे हम हाथ से उठाकर खा सकते हैं। जैसे बर्गर हॉट डॉग पिज़्ज़ा और पेटिस इसे खाने के लिए हम किसी भी चम्मच या काटे का इस्तेमाल नहीं करते हैं। चपाती पराठा और पूरी जैसे व्यंजन भी हाथ से खाने का रिवाज होता है। सूखी सब्जी को खाने के लिए आप कांटे का इस्तेमाल कर सकते हैं पर तारी वाली सब्जी को खाने के लिए आप चम्मच का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ जगहों पर फल को काट कर दिया जाता है।
इसके लिए आप कांटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी तरह डेजर्ट वाली जगह पर छोटे स्पून रखे जाते हैं। विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को खाने के लिए कांटे का इस्तेमाल किया जाता है। नूडल और पास्ता जैसे व्यंजनों को कांटे की मदद से खाया जाता है। जब टोस्ट के साथ आमलेट परोसा जाए तो चाकू और कांटे दोनों का इस्तेमाल किया जाता है।
आप खाना खाते समय खाने को छोटे-छोटे टुकड़ों में मत तोड़े एक बार में एक टुकड़ा तोड़े फिर उसे खाना चालू करिए उसके बाद आप दूसरा टुकड़ा तोड़े कबाब और कटलेट जैसे खाने को खाने के लिए चाकू और कांटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। चिकन या तंदूरी चिकन को खाने के लिए कांटे और चाकू का इस्तेमाल कर सकते हैं पर चिकनाई वाले खाने को खाने से पहले आप सावधानी जरूर जरूर बना के रखें।
चाकू और कांटे का उपयोग भोजन करने की एक सभ्य और व्यवस्थित विधि मानी जाती है। विशेष रूप से औपचारिक भोजन, होटल, रेस्टोरेंट और सामाजिक कार्यक्रमों में इनका सही तरीके से उपयोग करना व्यक्ति के शिष्टाचार और व्यक्तित्व को दर्शाता है। चाकू का मुख्य उपयोग भोजन को छोटे और सुविधाजनक टुकड़ों में काटने के लिए किया जाता है, जबकि कांटे की सहायता से भोजन को आसानी से उठाकर मुंह तक पहुंचाया जाता है। इन दोनों का सही तालमेल भोजन करने की प्रक्रिया को साफ-सुथरा और सुविधाजनक बनाता है।
चाकू और कांटे का उपयोग करते समय कुछ सामान्य नियमों का ध्यान रखना आवश्यक है। भोजन काटते समय चाकू को सामान्यतः दाहिने हाथ में और कांटे को बाएं हाथ में रखा जाता है। भोजन को छोटे टुकड़ों में काटना चाहिए और एक बार में उतना ही भोजन काटना उचित है जितना आसानी से खाया जा सके।
चाकू या कांटे को हाथ में लेकर अनावश्यक इशारे करना, उन्हें लहराना या प्लेट पर जोर से पटकना उचित नहीं माना जाता। भोजन करते समय शांत रहना और दूसरों के प्रति सम्मान बनाए रखना अच्छे टेबल मैनर्स का हिस्सा है।
इसके अलावा, चाकू और कांटे का सही उपयोग व्यक्ति में आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। औपचारिक अवसरों पर सही टेबल मैनर्स व्यक्ति की अच्छी परवरिश, अनुशासन और सामाजिक व्यवहार को प्रदर्शित करते हैं। इसलिए चाकू और कांटे का उपयोग केवल भोजन करने का तरीका नहीं है, बल्कि यह अच्छे शिष्टाचार और व्यक्तित्व विकास का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है।
सही अभ्यास के माध्यम से कोई भी व्यक्ति इनका उपयोग आसानी से सीख सकता है और भोजन के समय अधिक सभ्य, आत्मविश्वासी और व्यवस्थित दिखाई दे सकता है।
पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर्सनैलिटी डेवलपमेंट